रीड की हड्डी का क्या इलाज है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:19

रीढ़ की हड्डी के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -

1 - करें दूध का सेवन

बता दें कि दूध के अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो न केवल हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देता है। बल्कि रीढ़ की हड्डी के दर्द को भी दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में यदि व्यक्ति दूध का सेवन नियमित रूप से करता है तो रीढ़ की हड्डी के दर्द को दूर किया जा सकता है। उसके अलावा यदि व्यक्ति दूध में शहद मिलाकर इसका सेवन करता है तो जल्दी फायदा हो सकता है।

2 - विटामिन सी का सेवन

कभी-कभी रीढ़ की हड्डी में दर्द विटामिन सी की कमी के कारण भी हो सकता है। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति अपनी डाइट में उन चीजों को जोड़ें, जिनके अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। विटामिन सी के सेवन से ना केवल रीढ़ की हड्डी का दर्द दूर होता है बल्कि रीढ़ की हड्डी में मजबूती भी आ सकती है। उदाहरण के तौर पर व्यक्ति के रूप में अपनी डाइट आंवला, नारंगी, नींबू, टमाटर, संतरा, अंगूर, अमरूद, सेब, केला आदि को अपनी डाइट में जोड़ सकता है। इसके अलावा दूध, हरा धनिया, पालक, मूली के पत्ते, शलगम, पुदीना आदि के अंदर भी विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

3 - भरपूर पानी का करें सेवन

ध्यान दें कि जब कभी व्यक्ति को रीढ़ की हड्डी में दर्द महसूस हो तो इसके पीछे कारण हो सकता है। शरीर में अत्यधिक यूरिक एसिड का बनना। जी हां शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है। तब रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने में पानी आपके बेहद काम आ सकता है। यदि अपनी डाइट में 8 से 12 गिलास पानी को जोड़ें। ऐसा करने से यूरिक एसिड कम का स्तर कम हो सकता है और रीढ़ की हड्डी से छुटकारा मिल सकता है।

4 - मेथी के दाने आएंगे काम

रीढ़ की हड्डी के दर्द को दूर करने में मेथी के दाने आपके बेहद काम आ सकते हैं। जी हां, बता दें कि मेथी के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। वही मेथी फाइबर का मुख्य स्रोत है। ऐसे में व्यक्ति रात को सोने से पहले मेथी के दानों को पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से न केवल रीढ़ की हड्डियों का दर्द दूर होता है बल्कि लोग ऊर्जा भी महसूस करते हैं।

5 - सरसों का तेल और लहसुन से करें मालिश

बता दें कि सरसों का तेल और लहसुन दोनों रीढ़ की हड्डी के दर्द को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में इन दोनों का एक लेप तैयार करें और प्रभावित स्थान पर लगाएं। अब सवाल यह है कि इस लैप को कैसे तैयार करें तो आप सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को उबालें और उसमें अजवाइन के दाने भी मिलाएं। थोड़ा उबाल आने पर मिश्रण को छान प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से आराम मिलेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info